फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विहिप की टोलियां अयोध्या जाने के लिए करेंगी आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोह समारोह के लिए विहिप की टोलियां घर-घर जाकर समाज के हर वर्ग को आमंत्रित करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. श्यामबाबू गुप्ता ने श्रीमुनि इंटर कॉलेज स्थित विहिप प्रांतीय कार्यालय दुर्गा भवन में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर से सर्व समाज के प्रतिनिधि अयोध्या प्रस्थान करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन हिंदू संस्कृति की विविध परंपराओं, जातियों और विचारधाराओं को एक सूत्र में जोड़ते हुए एकता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है। इस मौके विभाग अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, विभाग मंत्री गौरांग, विभाग संगठन मंत्री मनीष व प्रचार प्रसार प्रमुख आमेंद्र अवस्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें