फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धर्मांतरण मामले में हैंडपंप का सत्यापन शुरू, जुटाए जा रहे मजबूत साक्ष्य

Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नवाकांती सोसाइटी की आड़ में हुए धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने जांच तेज की है। संस्था द्वारा लगाए गए हैंडपंपों का तेजी से सत्यापन शुरू कराया गया है। साथ ही लोगों ने बयान लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब तक पुलिस ने कई बैंक खातों को खंगाला है। इसमें विदेशी फंडिंग के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले में गठित एसआईटी टीम ने अकबरपुर बाढ़ापुर में चल रही नवाकांती सोसाइटी के मैनेजर डेयिनल शरद सिंह, हरिओम त्यागी और सावित्री शर्मा को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नवाकांती सोसाइटी में जांच की गई थी। यहां से पुलिस टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे थे। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने सिलाई प्रशिक्षण, हैंडपंप लगवाने व अन्य तरह का प्रलोभन देकर लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद से पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई को लेकर कई मजबूत साक्ष्य जुटा रही है।
अब तक कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। जिसमें से करीब सात लोगों ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात भी पुलिस को बताई है। इधर जिन स्थानों पर संस्था के लोगों द्वारा हैंडपंप लगवाए गए थे उनका सत्यापन कराने के लिए भोगनीपुर, अकबरपुर, रसूलाबाद, गजनेर समेत कई थानों की टीम लगाई गई हैं। जिन गांव में हैंडपंप लगाए गए थे टीमें वहां जाकर लोगों से जानकारी जुटा रही हैं। साथ ही कुछ लोगों के नाम पते के साथ अन्य जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर के जगजीवनपुर पहुंची टीम को एक हैंडपंप लगा मिला। यहां पर नवाकांती सोसाइटी का शिलापट भी लगा हुआ मिला है। इसके साथ कुछ अन्य स्थानों पर भी हैंडपंप व संस्था के नाम का शिलापट लगा पाया गया है। अब यह हैंडपंप किसके द्वारा लगवाए गए, हैंडपंप पर कितने रुपये दिए जाते थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ हैंडपंप वर्ष 2024 में लगे पाए गए हैं। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच हो रही है। पकड़े गए आरोपियों का मूवमेंट भी देखा जा रहा है। खाताें की जांच कराई जा रही है। मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे है। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।
.....................
पुलिस तलाश रही दो साल का मूवमेंट
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के साथ ही नवाकांती सोसाइटी में आने वाले लोगों का कहां और किन लोगों से संपर्क था। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पिछले दो साल में आरोपियों व संस्था के लोगों का मूवमेंट तलाशा तो तमिलनाडु, ओडिशा, मणिपुर, आंध्रप्रदेश समेत कई जगहों पर इनका नेटवर्क फैले होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस कई मजबूत साक्ष्य भी जुटा रही है।
..................
कई खाताें का खंगाला जा रहा लेनदेन
एसआईटी टीम ने यह भी पता लगा रही है कि नवाकांती सोसाइटी के कितने बैंक खाते थे और किन राज्यों, जिले में संचालित हो रहे थे। इनमें बाहरी फंडिंग हो रही थी या नहीं। संस्था व इससे जुड़े लोगों के पुलिस ने पुलिस ने अब तक करीब पांच बैंक खातों की जांच की है। इसमें पिछले एक साल के लेनदेन का विवरण खंगाला गया है। कुछ खातों में बड़ी रकम के लेनदेन को पुलिस ने अपनी रडार पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें