फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाती रही मरीजों की जान पर नहीं चालू हुए वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अधिकारियों की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। अब तक जिले में 65 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि उनके उपचार के लिए आए वेंटिलेटर अब तक चालू नहीं हो सके। कोविड लेवल टू अस्पताल में अभी सिर्फ चार वेंटिलेटर ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

11 वेंटिलेटर स्टोर से निकाल कर एल-टू अस्पताल के वार्ड में रख दिए गए और कागजों पर उन्हें क्रियाशील कर दिया गया। मरीजों को जब वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी तो उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। यह मामला जब डीएम के सामने उठाया गया तो सीएमएस ने माना कि वेंटिलेटर तो सही हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए स्टाफ ही नहीं है।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए पिछले साल शासन की ओर से 22 वेंटिलेटर जिला अस्पताल अकबरपुर भेजे गए थे। इनमें से सिर्फ चार वेंटिलेटर ही क्रियाशील किए गए, जबकि अन्य वेंटिलेटर स्टोर में रखकर भूल गए। कोरोना की दूसरी लहर में जब गंभीर कोरोना मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी तो उन्हें कानपुर रेफर करने कर पर्चा थमाना शुरू कर दिया गया। जिससे कई मरीजों की सांसें तक थम गई।
विज्ञापन

मामला डीएम की जानकारी में पहुंचा तो स्टोर से वेंटिलेटर निकाले गए। इनमें से 10 वेंटिलेटर के कनेक्टर, सर्किट व तीन में वेक ट्यूब गायब मिले। कार्रवाई से बचने के लिए सीएमएस ने एक सप्ताह पहले 11 वेंटिलेटर दुरुस्त कराकर एल-टू अस्पताल के एक कमरे में रखवाकर ताला बंद कर दिया और कागजों में कुल 15 वेंटिलेटर चालू कर दिए।
खास बात यह है कि यही रिपोर्ट डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी लगातार भेजी जा रही है। जबकि असलियत में सिर्फ चार वेंटिलेटर ही चालू हैं और मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अन्य गंभीर मरीजों को अभी भी रेफर किया जा रहा है। मामले मेें अब डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन में भेजने की बात कही है।
स्टाफ न होने से दिक्कत
स्टोर से निकलवाकर 11 वेंटिलेटर को एल-टू अस्पताल मेें रखवा दिया गया है। वह चालू होने की हालत में हैं, लेकिन स्टाफ न होने के कारण क्रियाशील करने में दिक्कत आ रही है। -डॉ. एसपी सिंह (सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष)
शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सीएमएस की ओर से कुल 15 वेंटिलेटर क्रियाशील होने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यह नहीं बताया कि 11 वेंटिलेटर चलाने के लिए स्टाफ नहीं है। यह घोर लापरवाही है। रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी। -जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी)
पूर्व सीएमएस देंगे दोषी स्टोर स्टाफ कर्मियों के नाम
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के स्टोर में रखे दस वेंटिलेटर के कनेक्टर, सर्किट व तीन में वेक ट्यूब गायब होने के मामले में मौजूदा सीएमएस ने स्टोर स्टाफ कर्मियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए सीडीओ को जांच रिपोर्ट भेजी है।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने बीती 30 अप्रैल को अस्पताल का चार्ज संभाला है। वेंटिलेटर के उपकरण तत्कालीन सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा व डॉ. वीपी सिंह के समय में गायब हुए हैं। वही दोषी कर्मियों के नाम बताएंगे। जिससे संबंधित पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें