कानपुर। सेंट्रल स्टेशन में फूड कॉर्नर में काम करने वाले वेंडर की रविवार शाम जूही यार्ड में ट्रेन से फिसलकर मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह झारखंड के जिला पलामू के पिपरटांड के ग्राम नौडिहा निवासी जावेद अंसारी (28) के रूप में उसकी पहचान हुई। बड़े भाई तेजाब अंसारी ने बताया कि वह सेंट्रल स्टेशन की कैंटीन में ही रहता था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। (संवाद)