फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में लगाई गईं वेंडिंग मशीन

Thu, 30 Jan 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक सभी भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में लगी टिकट वेंडिंग मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुवार को चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक पांचों भूमिगत स्टेशनों में 40 वेंडिंग मशीनें, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट लगा दिए, जबकि जनवरी में सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेन दाैड़ाने का दावा किया था। मेट्रो रेल के एमडी सुशील कुमार ने काॅरिडोर-1 और 2 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो की टीम मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा के विस्तार के लिए जुटी है। आने वाले दिनों में कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेनों का नियमित ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रांसपोर्टनगर से नौबस्ता तक सभी स्टेशन, ट्रैक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कॉरिडोर-2 (सीएसए- बर्रा-8) में रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा के पास डिपो, रैंप तक ''अप-लाइन'' की पहली सुरंग बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें