फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बौद्धमय राष्ट्र का संकल्प लेकर निकाली वाहन रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारत को बौद्धमय राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ रविवार को भारतीय दलित पैंथर ने वाहन रैली निकाली। रैली कंपनी बाग स्थित बाबा साहेब प्रतिमा स्थल से नानाराव पार्क पहुंची।
विज्ञापन

भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने कहा कि 20 अक्तूबर को मंडी समिति पुखरायां कानपुर देहात में 33वें बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह और अंबेडकर मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. आंबेडकर के पौत्र यशवंत राव आंबेडकर रहेंगे। कहा कि भेदभाव की भाषा का बोलबाला है। हिंदू राष्ट्र में अक्सर दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है। वाहन रैली में यशवंत सिंह यादव, अशोक यादव, पास्टर जितेंद्र सिंह, कोमल सिंह, पंकज जयसवाल, डॉ. संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें