फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज और कल बंद रहेगा यमुना पुल से वाहनों का आवागमन, 17 नंबर पिलर पर शुरू होगा कार्य, ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 20 Jun 2025 09:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि शनिवार को 17 नंबर पिलर की लिफ्टिंग कर बेयरिंग बदलने व मरम्मत करने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान वाहन निकलना किसी खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन
यमुना पुल के 15 नंबर पिलर पर प्लेटफार्म व साफ-सफाई करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर स्थित यमुना पुल की मरम्मत के चलते शनिवार व रविवार दो दिन के लिए यमुना पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। डीएम ने नाव से नदी पार करने पर रोक लगा दी है। आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुल से केवल पैदल यात्री निकल सकेंगे। यमुना पुल पर सुबह छह बजे से पुल की लिफ्टिंग कर बेयरिंग बदलने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

एनएचएआई व पीएनसी की टीमें लगातार 48 घंटे तक मरम्मत कार्य करेंगी। हालांकि कार्य केवल दिन में किया जा रहा है। इस दौरान पुल से आवागमन 48 घंटे के लिए बंद रहेगा। यमुना पुल की मरम्मत का कार्य 14 जून से 21 जुलाई तक होना है। पिछले 14 व 15 जून को 14 नंबर पिलर की आठ बेयरिंग पर काम किया गया था।

कानपुर सागर हाईवे पर स्थित यमुना पुल से गुजरते भारी वाहन - फोटो : amar ujala
पैदल निकलने में दी गई है छूट
इस पुल के छह पिलरों की बेयरिंग बदली जानी हैं। इसके चलते हर सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को पुल की मरम्मत की जानी है। इस दौरान सभी छोटे व बड़े वाहनों पर पुल से आवागमन में रोक रहेगी। केवल राहगीरों को पैदल निकलने में छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी वाहनों को रूट डायवर्ट किया गया है।

यमुना पुल के पास रखे पत्थरों पर रेफ्लेक्टर लगाते पीएनसी कर्मी - फोटो : amar ujala
कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता
पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 15 नंबर पिलर का प्लेटफार्म तैयार करने व साफ सफाई सहित ग्रीसिंग आदि का कार्य चलता रहा। शनिवार को 17 नंबर पिलर की लिफ्टिंग कर बेयरिंग बदलने व मरम्मत करने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान वाहन निकलना किसी खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता है। वाहनों को दो दिन निर्धारित रूट के अनुसार ही चलना होगा।

यमुना पुल की मरम्मत को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी - फोटो : amar ujala
इन तिथियों में यमुना पुल से न करें आवागमन
यमुना पुल की मरम्मत का कार्य शनिवार व रविवार को फिर से शुरू किया जा रहा है। ऐसे में 14, 15, 21, 22, 28 व 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। इन तिथियों में किसी को कानपुर जाना है तो दूसरे मार्गों से यात्रा करें। यमुना पुल से आवागमन बंद रहेगा।

यमुना पुल के पास कर्मियों को दिशा निर्देश देते पीएनसी के अधिकारी - फोटो : amar ujala

यह है वाहनों का रूट डायवर्जन

कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन
  • कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई - कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कबरई
  • कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा हाेते हुए सुमेरपुर
  • कानपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
  • घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर

यमुना पुल के पिलर में बेयरिंग में ग्रीसिंग - फोटो : amar ujala
महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन
  • महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।
  • राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

यमुना पुल को चिलचिलाती धूम में पैदल पार करते यात्री - फोटो : amar ujala
किसी भी सहायता के लिए करें संपर्क
जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए निम्न नंबरों - 9473987561/ 8532830132/ 9454403545 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थित में यूपी 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

यमुना पुल - फोटो : amar ujala
शनिवार और रविवार को यमुना पुल की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा। जगह-जगह पुलिस व यातायात विभाग की टीमें लगाई गई हैं। नाव से नदी पार करने पर रोक लगाई गई है। नदी घाटों में भी पुलिस तैनात की जाएगी।  -घनश्याम मीना, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें