फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बरईझाल मकरंदपुर कहिंजरी में सोमवार रात को सब्जी विक्रेता ने बरामदे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागे बच्चों ने पिता का शव फंदे से लटकता देखा। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बरईझाल निवासी रामचंद्र (30) पुत्र शिवराम सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके भाई कमलेश ने बताया कि भाई की शादी ज्योति सरैया मैथा निवासी पूनम के साथ हुई थी। भाई अपने परिवार के साथ दूसरे घर में रहते थे। भाई दूज पर भाभी अपने आठ वर्षीय बेटे आदर्श, पांच वर्षीय विष्णु व सबसे छोटी बेटी वैष्णवी को घर पर छोड़कर मायके गई थीं। तब से वह वापस नहीं लौटीं। इसको लेकर भाई तनाव में रहते थे।
मंगलवार सुबह सोकर जागे भतीजों व भतीजी के चीखने पर परिजनों ने घर जाकर देखा भाई का शव बरामदे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। अनहोनी पर मां सावित्री देवी, भाई कमलेश, राकेश, बीरबल रोने लगे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने घटना स्थल की छानबीन कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें