बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर उझियानी गांव के पास सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। औरैया जाने वाला मार्ग बाधित हो गया।
औरैया के बाबरपुर पटेल नगर निवासी कल्लू शनिवार सुबह शहर की नवीन मंडी से पिकअप में सब्जी लादकर अजीतमल जा रहा था। साथ में सब्जी व्यापारी सोनू निवासी अजीतमल भी सवार था। सोनू व चालक कल्लू घायल हो गए।
सब्जियों के फैल जाने से हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन से पिकअप को उठाकर किनारे कराया। इस दौरान इटावा से औरैया मार्ग पर वाहनों का आवागमन करीब 45 मिनट बाद सुचारू हो सका।