फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप 16 से 23 अप्रैल के बीच वरुणा एक्सप्रेस-प्रतापगढ़ इंटरसिटी से करने वाले हैं सफर तो पढ़े ये खबर

Sun, 14 Apr 2019 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के उतरेटिया-मोहनलालगंज-कनकहा निगोहा रेलमार्ग पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते 16 से 23 अप्रैल तक वरुणा व प्रतापगढ़ इंटरसिटी को निरस्त किया गया है। इसके अलावा नीलांचल व मरुधर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


16 अप्रैल से शुरू हो रहे नौ दिवसीय नॉन इंटरलाकिंग कार्य का असर लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के यात्रियों पर भी पड़ेगा। इस रूट की मरुधर एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। नीलांचल एक्सप्रेस प्रयागराज रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

वहीं मरुधर एक्सप्रेस लखनऊ से फैजाबाद रेलमार्ग के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण से दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने ट्रेनों के निरस्तीकरण व डायवर्जन की जानकारी दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें