फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में खत्म हुई वैक्सीन, बिना टीकाकरण लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद/डेरापुर। सीएचसी रसूलाबाद समेत क्षेत्र के पांच स्थानों में कैंप लगाकर मंगलवार को 714 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। दोपहर 2 बजे के बाद सीएचसी में वैक्सीन खत्म हो जाने पर कई लोग मायूस होकर लौट गए। उधर डेरापुर सीएचसी सहित आठ केंद्रों पर सात सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की कमी के चलते दोपहर से टीकाकरण बंद हो गया। इससे यहां भी काफी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रसूलाबाद सीएचसी में मंगलवार को दो बूथों में 223, मलखानपुर में 105, ओरिया में 120, मौजमपुर में 150, मुलही में 116 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
सीएचसी में दोपहर दो बजे के बाद वैक्सीन खत्म हो जाने पर आजाद नगर के पंकज बाजपेई, शास्त्री नगर की आरती, सुभाष नगर की प्रतिमा, केशव नगर की शशि समेत कई लोग मायूस होकर लौट गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि 714 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। देर रात वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उधर डेरापुर सीएचसी सहित आठ केंद्रों पर मंगलवार को कोविड-19 से बचाव के लिए सात सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डेरापुर सीएचसी में वैक्सीन की कमी के चलते दोपहर से वैक्सीनेशन बंद हो गया। जिससे काफी लोगों को बिना टीकाकरण कराए वापस लौटना पड़ा।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सीएचसी डेरापुर, अंबियापुर, चिलौली, इंजुआरामपुर, सिठमरा, नंदपुर, बिरियाहार, मवईमुक्ता में वैक्सीनेशन के लिए काउंटर लगवाए थे। जिनमें 700 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। मुख्यालय से और वैक्सीन भेजने की मांग की गई है। (संवाद)
कोविड पॉजिटिव हुए 52 बच्चे चिह्नित
कानपुर देहात। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने पूर्व मेें कोविड-19 महामारी से प्रभावित 52 बच्चों को चिह्नित किया है। उन्होंने बच्चों व उनके परिजनों से बातचीत कर रहन-सहन और आ रही समस्याओं के बाबत जानकारी जुटाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें