फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 केंद्रों पर रिकार्ड 13165 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कई दिनों से चल रही वैक्सीन की किल्लत शुक्रवार को खत्म हो गई। वैक्सीन की करीब 18 हजार डोज पहुंचने के बाद 11 अस्पतालों के 85 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान 13165 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से चल रही किल्लत के बीच शुक्रवार को अचानक वैक्सीन की 18 हजार डोज पहुंची। विभाग की ओर से जिला अस्पताल सहित 11 अस्पतालों के 85 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया।
जिला अस्पताल के दो सेंटर पर 207, अकबरपुर में 911, अमरौधा में 1449, डेरापुर में 1285, झींझक में 1170, मैथा में 1980, मलासा में 1201, राजपुर में 1097, रसूलाबाद में 1046, हवासपुर में 1087, सरवनखेड़ा में 1732 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. एमके जतारया ने बताया कि शुक्रवार को 8861 युवाओं ने टीकाकरण कराया। 45 साल से अधिक के 2982 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं 1322 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। शनिवार को भी टीकाकरण कराया जाएगा।
इधर, महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण कराने आए लोगों से बात की। उनकी समस्या के बाबत जानकारी ली है।
पीएचसी राजपुर, सिकंदरा सीएचसी में भी शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के लिए लोगों की दोनों स्थानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। सिकंदरा सीएचसी में 216, राजपुर पीएचसी में 242 लोगों का टीकाकरण किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। खोजा फूल गांव में 275, निंहौरा में 149, सिल्हौला बुजुर्ग में 225 लोगों का टीकाकरण किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जिले से वैक्सीनेशन की 1800 डोज भेजी गई थी। शनिवार को भी पीएचसी व सीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)
टीकाकरण के दौरान भूले कोविड प्रोटोकॉल
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर में टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड नियमों को भी ताक पर रख दिया। सीएचसी हवासपुर में पिछले बुधवार को वैक्सीन खत्म हो गई थी। शुक्रवार को बड़ी खेप पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई। जिले से वैक्सीन की 16 सौ डोज भेजी गई। इसको लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने तय दूरी का ध्यान नहीं रखा। (संवाद)
भीड़ होने पर बुलाई पड़ी पुलिस
रसूलाबाद। सीएचसी रसूलाबाद में वैक्सीन पहुंचने पर अस्पताल में लोगों की उमड़ पड़ी। हालात बेकाबू होने पर कर्मियों को पुलिस बुलाई पड़ी। भीड़ के चलते यहां भी कोविड नियमों को ताक पर रख दिया गया। पुलिस के पहुंचने पर लोग लाइन में लगे। अधीक्षक ने बताया कि हंसपुर में 80, सुंदरपुर में 150, जोत में 150, समायूं में 150, संजय नगर में 150 व सीएचसी में 203 लोगों का टीकाकरण किया गया। (संवाद)
एक युवती निकली कोरोना पॉजिटिव
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र की एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे होम आईसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अब तक 5883 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
हालांकि अब तक 5800 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। वहीं 76 लोगों ने कोरोना की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है। फिलहाल जिले में सात एक्टिव केस हैं। जिनका होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। (संवाद)
सीएचसी सहित कैंपों में 2650 लोगों को लगाए टीके
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां और देवीपुर सहित गांवों में लगे कैंपों में शुक्रवार को 2650 लोगों को टीके लगाए गए। पुखरायां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया सीएचसी में शुक्रवार को 200 लोगों के टीका लगाया गया।
वहीं अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया नगर पालिका कार्यालय कैंप में 226, मूसानगर पीएचसी में 210, चकचालपुर में 86, भोगनीपुर में 242, शाहजहांपुर में 155, रुरगांव पीएचसी में 113, सरांय में 109 लोगों को टीके लगाए गए।
वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी में 142, अकबरनगर में 71, गोपालपुर में 163, किशोरपुर में 140, दुर्जनपुर में 162, बरवारसूलपुर में 121, दुलीचंदपुर में 110, डीघ में 136, जुड़ावलपुर में 156 लोगों को टीके लगाए गए हैं। शनिवार को भी सीएचसी के अलावा निर्धारित गांवों के कैंपों में टीका लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें