ट्रायल में बच्चे को वैक्सीन लगाते चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रो वी एन त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कोवाक्सिन के पीडियाट्रिक ट्रायल में शामिल बच्चों को दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। वैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बुधवार को 15 बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई। कोवाक्सिन का पीडियाट्रिक ट्रायल आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में चल रहा है।
ट्रायल में पहली डोज 70 बच्चों को दी गई थी। इनमें तीन आयु वर्ग के बच्चे शामिल थे। शुरुआत बड़े आयु वर्ग 12 से 18 साल से की गई थी। इस आयु वर्ग के 25 बच्चों को वैक्सीन लगी। इसके बाद 6 साल से 12 साल आयु वर्ग के भी 25 बच्चों को डोज दी गई, फिर दो साल से छह साल तक के 20 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
ट्रायल के चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक दूसरी डोज 20 बच्चों को लगी है। मंगलवार को पांच और बुधवार को 15 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं, किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।