फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बसों में बैठते ही खिले चेहरे

विज्ञापन
झकरकटी बस अड्डे से उत्तराखंड जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े लॉक डाउन में फंसे लोग ।फोटो धीरेंद?
विज्ञापन
फोटो धीरेंद्र
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बसों
में बैठते ही खिले चेहरे
कानपुर में फंसे 47 लोग एसी बसों से अपने घर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कानपुर में फंसे उत्तराखंड के 47 लोगों को गुरुवार को दो एसी बसों से निशुल्क भेजा गया। बसों में बैठते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यह बसें यूपी की सीमा सहारनपुर तक जाएंगी। वहां से उत्तराखंड सरकार अपने प्रवासियों को बसों से ले जाएगी।
उत्तराखंड के कुछ लोग कानपुर में नौकरी कर रहे थे। वहीं, कुछ लोग अपने रिश्तेदार के घर आए थे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और सभी लोग यहीं फंस गए। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा भेजे गए लिंक में अपना आवेदन किया था। 2 दिन पूर्व ही उन्हें एसएमएस से जानकारी हुई कि झकरकटी बस अड्डे से गुरुवार को बस उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि लंबा सफर और भीषण गर्मी की वजह से रोडवेज ने दो एसी बसों से यात्रियों को भेजा है। इनको भोजन भी कराया गया है।
विज्ञापन

बातचीत फोटो
तिलक नगर में नौकरी करता हूं। जैसे ही उत्तराखंड सरकार का मैसेज आया कि बस से हम लोगों को भेजने की व्यवस्था की गई है तो बहुत खुशी हुई है। - शीशपाल, उत्तराखंड
25 फरवरी को नौकरी के संबंध में कानपुर आया था। तिलक नगर के पास किराये के कमरे में रह रहा था। कोहना पुलिस से मदद मांगी थी, मगर कोई व्यवस्था नहीं हुई। - मुकेश सिंह, बेराधार, उत्तराखंड
विज्ञापन

रेलवे लाइन बिछाने का काम करता हूं। होली के बाद अपने घर चला जाता था, मगर इस बार यहीं फंस गया। गर्मी के कारण बीमार भी पड़ गया था। - प्रकाश, बागेश्वर, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें