फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप के लिए उप्र की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश की माउंटेन बाइक साइकिलिंग टीम गुरुवार को घोषित की गई। यह टीम 10 से 14 दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी।
विज्ञापन


उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से 23 नवंबर को ट्रांस गंगा सिटी में हुए ट्रायल के आधार पर सीनियर पुरुष, सब जूनियर बालक, यूथ बालक, सीनियर महिला और जूनियर महिला वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया।

एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में कानपुर, प्रयागराज, उप्र पुलिस, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, हरदोई सहित कई जिलों से 40 से अधिक साइक्लिस्ट शामिल हुए थे। इसमें से सीनियर पुरुष वर्ग में अभय वीर सिंह, ऋतुराज, सोहरत खान (कानपुर), अभिजीत कुमार (उप्र पुलिस), महेश पाल साहू (मेरठ), मयूर गुप्ता (लखनऊ) का चयन हुआ है।
विज्ञापन


सब जूनियर बालक वर्ग में इशान पुरवार (कानपुर), यूथ बालक वर्ग में अथर्व मिश्रा (लखनऊ), सीनियर महिला वर्ग में चांदनी (अयोध्या), अनीता मिश्रा (उप्र पुलिस), जूनियर महिला वर्ग में मानसी सिंह (हरदोई) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें