फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी को तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में 17 से 21 नवंबर तक स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें यूपी टीम ने अलग-अलग वर्ग में तीन पदक जीते। यूपी टीमों में कानपुर के तीन खिलाड़ी निहाल, मिजना और कृष्णा कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रेरणा स्पेशल स्कूल के हैं।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में यूपी बी ने एसओ टीम को 2-1 से हराकर खिताब जीता। यूपी बी टीम में कानपुर के निहाल अहमद को स्वर्ण पदक मिला। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में यूपी सी टीम को एसओ टीम से 4-2 से हरा का सामना करना पड़ा। यूपी सी टीम में कानपुर की मिजना अली को रजत पदक मिला।

सीनियर बालक यूपी टीम को सेमीफाइनल में कर्नाटक से 2-1 से पराजय मिली। यूपी टीम में कानपुर के कृष्णा अग्रवाल, गाजियाबाद के पवन राज सिंह, लखनऊ के मृत्युंजय कुमार, इटावा के साहिल और आर्यन यादव की संयुक्त टीम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


विजेताओं को स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मालिका नड्डा और उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने सम्मानित किया। यूपी टीम कोच सत्येंद्र यादव और अमित कुमार के मार्गदर्शन में खेली।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, वंदना सिंघा, अमित यादव, कमर अब्बास (चांद), स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्र, उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे व कृष्णा शर्मा ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें