फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैयद मुश्ताक अली टी-20 चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने गोवा को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली टी-20 चैंपियनशिप में बुधवार को उत्तर प्रदेश ने गोवा को छह विकेट से हराया। जीत के साथ यूपी टीम ने एलीट ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पाया। नाबाद 93 रन की पारी खेलने वाले आर्यन जुरैल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


कोलकाता के जेयू सेकेंड कैंपस मैदान पर हुए मैच में गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से अभिनव ने 35 गेंदों पर छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने 28, विकास ने 21 और ईशान ने 16 रन जोड़े।

गेंदबाजी में यूपी से शिवम मावी ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने दो, सुनील कुमार, विप्रज निगम और प्रशांतवीर ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद यूपी टीम ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


आर्यन जुरैल ने 57 गेंदों पर तीन छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ समीर रिजवी ने 38 और प्रियम गर्ग ने 28 रन बनाए। गोवा की ओर से गेंदबाजी में कौशिक और दीपराज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें