फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी ने चंडीगढ़ को दस विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को यूपी ने चंडीगढ़ को दस विकेट से हराया। इसके साथ ही यूपी टीम 0.798 रन रेट व 12 अंक के साथ इलीट ग्रुप-सी में तीसरे स्थान पर है। तमिलनाडु चार मैचों में जीतकर 16 अंक के साथ पहले और कर्नाटक तीन मैचों में जीतकर 0.806 रन रेट व 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 71 रन बनाए। टीम से आराधना ने 32, सारा ने 13 व काश्वी गौतम ने 12 रन बनाए तो गेंदबाजी में यूपी की ओर से कानपुर की गरिमा यादव ने दो, संध्या छेत्री ने दो, अर्चना देवी ने एक विकेट अपने नाम किया।

वहीं यूपी की टीम ने 12.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 74 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वर्णिका ने नाबाद 36 और संपदा दीक्षित ने नाबाद 27 रन बनाए। अब एक दिसंबर को यूपी का मुकाबला असम के साथ होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें