फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में सपा बहुत आगे, ये वजह आईं हैं सामने

Thu, 15 Mar 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
गोरखपुर उप चुनाव परिणाम
यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा में निराशा और सपा-बसपा में खुशी बढ़ती जा रही है। भाजपा से सपा 26 हजार वोटों से आगे चल रही है।  
32वें राउंड में
Bjp 283183
Sp 342796
Cong. 19334
Atik 48087
 
विज्ञापन

2 of 4
गोरखपुर उप चुनाव परिणाम
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। 22वें राउंड के बाद सपा के प्रवीण कुमार निषाद 25870 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रवीण अभी तक 3,34,463 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को 3,08,593 वोट मिले।  
 
 
विज्ञापन

3 of 4
गोरखपुर उप चुनाव परिणाम
इससे पहले 11वें दौर के बाद सपा के प्रवीण कुमार निषाद 13,879 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रवीण अभी तक 1,63,941 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को 1,50,062 वोट मिले। आठवें दौर तक सपा के प्रवीण निषाद को 10,598 वोट मिले। आठवें दौर तक प्रवीण निषाद को 1,19,427 वोट मिले. वहीं बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल 1,08,829 को वोट मिले हैं। मतों की गणना का परिणाम एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा आरओ माइक से भी रिजल्ट की घोषणा कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

4 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
सपा की इस उपलब्धि से सपाइयों में भारी उत्साह है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ता ने ढोल-नगाड़े पर झूमकर नाचे। महिलाओं में भी खूब उत्साह रहा। महिला कार्यकर्ताओं ने गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें