फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उस्मानपुर का रास्ता बंद, किदवईनगर में डायवर्जन से भटके

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर थाने के पास सीएम ग्रिड योजना के तहत काम चलने की वजह से एक तरफ की सड़क पर यातायात ठप पड़ा है। लोगों को वैकल्पिक रूट से टेलीफोन एक्सचेंज जाने वाली सड़क से भेजा जा रहा है। यहां से ऊबड़-खाबड़ रास्ते के चलते राहगीर भटकने को मजबूर हैं। उस्मानपुर वैंडी चौराहे के पास खोदाई के चलते रास्ता बंद कर दिया गया। यहां पर किसी तरह का संकेतांक तक नहीं लगाया गया। इसके अलावा उड़ती धूल से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गोशाला चौराहा से दीप टाकिज के बीच दो लेन की सड़क में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क में किदवईनगर थाने से बारादेवी दक्षिण द्वार के सामने तक बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इस वजह से वाहन सवार दूसरी लेन से आवाजाही कर हैं। इस रोड पर दोपहर में स्कूली व शाम को ड्यूटी से आने वाले वाहनों का दबाव रहता है। इस वजह से जाम की स्थिति बनती है। वैकल्पिक रूप से किदवईनगर थाने के सामने से टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ होकर जा रहे जबकि कुछ वाहन लाल कॉलोनी से होकर बारादेवी की तरफ जा रहे हैं। इसी तरह उस्मानपुर में वैंडी चौराहा के पास जलकल ने खोदाई कर पूरा रास्ता ही बंद कर दिया है।
इसी सड़क पर आगे भी एक जगह गहरी खोदाई की गई है। इस वजह से टूटी सड़क में पानी भरा हुआ है। यहां से आसपास रहने वाले सवार ही निकल पा रहें। चौराहे पर रास्ता बंद होने की वजह से वाहन सवार वीनू शुक्ला पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। यह वाहन टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली से होकर पेट्रोल पंप तक पहुंच रहे हैं। इस सड़क पर दो-दो वाहनों का लोड होने की वजह से दिनभर धूल उड़ती व जाम की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन

साकेतनगर निवासी अराधना गुप्ता ने बताया कि चालक के साथ उस्मानपुर किसी काम से जाना था। जैसे ही वैंडी चौराहा पहुंचे तो पता चला कि रास्ता बंद है। चालक भी क्षेत्र में नया था। उसे क्षेत्र के बारे में पता नहीं था। इस वजह से भटकते हुए उस्मानपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौराहे पर संकेतांक लगा दिया जाता तो पता चल जाता कि आगे डायवर्जन है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि डायवर्जन के संबंध में पुलिस सूचना दी जाएगी। वैंडी चौराहा के पास चैंबर का काम चल रहा है। इसमें सात दिन का समय लगेगा।

बोले लोग
उस्मानपुर में वैंडी चौराहा पर डायवर्जन की जानकारी नहीं थी। जब वहां पहुंचे तो डायवर्जन की जानकारी हुई। जूही कलां से घूमते हुए उस्मानपुर पहुंचे थे। यहां पर किसी तरह को कोई संकेतांक भी नहीं लगाया गया।
-हर्षित अग्निहोत्री, लाल कॉलोनी

पहले बच्चाें को स्कूल जाने के लिए वैंडी चौराहे से होकर जाते थे। अब रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके चलते नौबस्ता से होकर किदवईनगर की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-आनंद कुमार पुरवार, साकेतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें