फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआई से प्लास्टिक कचरे और लंबी लाइन की समस्या दूर कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और आईबीएम के सहयोग से सीएसजेएमयू आईबीएम बॉब हैक्स-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्रतियोगिता है, जिसमें छात्रों को समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करना है। पहले कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज के नोडल केंद्रों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को प्रतिभागियों को समाज और शिक्षण संस्थान से जुड़ी चुनौतियों व समस्याओं पर आधारित विषय दिए गए। उन्हें प्लास्टिक कचरा, शुल्क जमा करने के दौरान लगने वाली लंबी लाइन, कक्षाओं में कम उपस्थिति की समस्या पर एआई का प्रयोग करते हुए समाधान निकालना था। छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति दी। 27 जुलाई को उन्नाव, औरैया, इटावा के नामित नोडल केंद्रों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 और 30 जुलाई को नगर में जोनल राउंड आयोजित होगा। इसमें महाविद्यालयों के पंजीकृत प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ आइडिया एवं सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण के लिए पांच-पांच हजार के दो विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम चरण (जोनल राउंड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले 12 एवं 13 अगस्त को विवि में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें