फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्सला के वार्ड ब्वॉय ने नर्स से की छेड़खानी-मारपीट, मुकदमा वापस लेने का बना रहा है दबाव

Mon, 09 Dec 2019 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में उर्सला अस्पताल की एक नर्स ने वार्ड ब्वॉय के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नवाबगंज निवासी एक नर्स के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में नशे में धुत वार्ड ब्वॉय लक्ष्मीकांत उर्फ सुमित मिश्रा उनका वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने उनसे अभद्रता की थी। मामले में नर्स ने कोतवाली में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। नर्स के मुताबिक इसके बाद एक दिन सुमित ने उनको पकड़ लिया और छेड़खानी की। साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया।

विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। जब कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें