फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बनकर टूट रही खाद की किल्लत

Thu, 05 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल की पैदावार और अधिक शानदार मिले इसके लिए किसान यूरिया आदि का उपयोग करता। जिले में जनवरी बीत गई और फरवरी की शुरुआत हो गई, बावजूद इसके किसान एक बोरी यूरिया खाद के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि किसान निजी दुकानों पर खाद के लिए निर्भर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए खाद का संकट आफत बनकर आया है।

सुबह होते ही जिले के अलग अलग कसबों में बनी समितियों के बाहर यूरिया खाद के लिए किसानों की कतार लग जाती है और चिकचिक होना आम बात हो गई है।

भीड़ जब ज्यादा होती तो नौबत मारपीट तक की आ रही है। जिला प्रशासन के प्रयास सोसाइटी से यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं दे पा रहे हैं। देहात के किसान खासे नाराज है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सोसाइटियों में डीएपी, एनपीके, एमओपी के भंडार पर्याप्त मात्रा में भरे पड़े हैं। बुधवार को अमर उजाला के प्रतिनिधि ने जिले के अलग अलग समितियों का दौरा कर खाद वितरण के हालात देखे।

 राजकुमार श्रीवास्तव ( मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात)  ने बताया कि देहात में खाद की रैक उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते कानपुर नगर में खाद रैक उतरने के बाद देहात में भेजी जाती है। जिससे खाद पहुंचने में कई लग जाते हैं। फिलहाल सभी सोसाइटियों में यूरिया की उपलब्धता कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें