फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की जरूरत: पुनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर में उद्योग धंधों में अपार संभावनाएं हैं पर इसके लिए अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर करने के साथ ही कॉमन फैसिलिटी सेंटर, प्रयोगशालाएं खोलने की जरूरत है। ऐसा होने पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) सरकार को सुझाव देगी। टैरिफ के मामले में अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। यह जानकारी शनिवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में सीआईआई के उत्तरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष पुनीत कौरा ने दी।
विज्ञापन

बताया कि कानपुर में उद्योगों के मामले में कोई कमी नहीं है। चर्म सहित कई उद्योगों में आगे है। वाराणसी, गोरखपुर के बाद अब यहां तेजी से औद्योगिक विकास होने की संभावना है। सीआईआई की नार्दन रीजन की रीजनल डायरेक्टर रचना जिंदल ने बताया कि उनकी संस्था उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए प्रयासरत है। कानपुर जोन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल और उपाध्यक्ष गौरव पिलानिया ने बताया कि यहां चर्म के साथ ही टेक्सटाइल, रक्षा, ई-वाहन, रेलवे, एफएमसीजी, मसाले, ग्रीन एनर्जी, आईटी, क्वांटम,फ्यूल आदि क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां गोल्डी ग्रुप के निदेशक व सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयनका, ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के सीएमडी एमसी बाला सुब्रमणियम, लोहिया ग्रुप से अजय लोहिया, स्मार्ट कार्ड कंपनी से विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें