फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: महाकाल दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, कानपुर के सर्राफा कारोबारी की मौत

Sun, 09 Aug 2026 01:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Orai News: महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किए गए दोनों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

महाकाल दर्शन से लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के मूलगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार मंडी चौक निवासी शिवम वर्मा (30), अंकित वर्मा, निखार, शशांक और एक अन्य अंकित अपने चचेरे भाइयों व दोस्तों के साथ इनोवा कार से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन करने गए थे।

श्रद्धालुओं की इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत - फोटो : amar ujala

शनिवार रात लौटते समय कोटरा ओवरब्रिज के पास कार रोककर कुछ लोग नीचे उतरे थे, तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी इनोवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और टोल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

इलाज के दौरान शिवम ने तोड़ा दम

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल शिवम वर्मा और अंकित की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान शिवम वर्मा (30) की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत - फोटो : amar ujala

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। एट थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें