फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीटीआई का भविष्य संवारेंगे पुरातन छात्र

Tue, 12 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
विज्ञापन
पूर्व छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों का सम्मान करते निदेशक डॉ. डीबी शाक्यवार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई)  में सिल्वर जुबली समारोह मनाने पहुंचे पूर्व छात्रों ने सोमवार को खूब मस्ती की। निदेशक, शिक्षक और स्टूडेंटों के साथ क्रिकेट मैच खेला।  हॉस्टल देखा, फिर मेस का खाना खाया और पुरानी यादें ताजा कीें। बीटेक और एमटेक स्टूडेंटों को सफलता का मंत्र भी दिया। साथ ही कहा कि कैंपस सेलेक्शन बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

यूपीटीटीआई के 1991 बैच के पूर्व छात्रों का सम्मेलन सोमवार को प्लेसमेंट सेल में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन निदेशक प्रो. डीबी शाक्यवार ने किया। इसके बाद पूर्व छात्रों का परिचय दिया गया। बताया गया कि यूपीटीटीआई से पढ़कर निकले स्टूडेंटों ने बड़ा ओहदा हासिल किया। सिल्वर जुबली समारोह मनाने आए प्रमोद बान आईपीएस हैं। पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। प्रमोद बान ने कहा कि  पंजाब पुलिस प्रोफेशनल है।  इसे यूपी सहित तमाम प्रदेशों को नजीर मानकर काम करना चाहिए। वर्ष 1991 में पढ़कर निकले प्रवीन साहनी कानपुर के हैं। जिम्मी फिलामेंट कंपनी मथुरा के हेड हैं लेकिन कानपुर आना-जाना कम होता है। सोमवार को यूपीटीटीआई आए और पुरानी यादों में खो गए।
साहनी ने कहा कि उनकी सफलता में कानपुर का विशेष योगदान है। यहां से काफी कुछ मिला है। लंबे समय बाद शहर आकर अच्छा लगा। प्रवीन भी यूपीटीटीआई के स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन करेंगे। उनका कहना है कि वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान से मल्टी टैलेंटेड स्टूडेंट निकलते हैं। वीक लोन कंपनी के प्रेसीडेंट शरद निगम ने पुरानी यादें ताजा कीं और कहा कि गुरु दक्षिणा दी जाएगी। इसकी रणनीति बनाई जा चुकी है। हॉस्टल, लैब, लाइब्रेरी और क्लास रूम की सुविधाएं बढ़ाई और सुधारी जाएंगी। इस मौके पर प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. आभा भार्गव, डॉ. नीलू कंबो, आईपी मिश्र, डॉ. मुकेश कुमार और अलका अली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें