फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE 2018 Result : बीटेक कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में टॉपर रहे आदित्य सिंह

Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने बुधवार को इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए हुए स्टेट एंट्रेंस एग्जाम-2018 (UPSEE) का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSEE 2018 में कुल 91.75 फीसदी स्टूडेंट एंट्रेंस एग्जाम में सफल रहे। परिणाम www.upsee.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


बीटेक कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गौतमबुद्धनगर के आदित्य सिंह ने टॉप किया है, जबकि मेरठ के दीपांकुर कंसल दूसरे स्थान पर रहे। बीफार्मा कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि मुज़फ्फरनगर के लुईस दूसरे स्थान पर रहे। बीआर्क कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह पहले नंबर पर रहे जबकि लखनऊ की ईशिका दूसरे नंबर पर रहीं। UPSEE 2018 की काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी। इसके अलावा 29 और 30 जुलाई को सरकारी संस्थानों की बची सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें