डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने बुधवार को इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए हुए स्टेट एंट्रेंस एग्जाम-2018 (UPSEE) का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSEE 2018 में कुल 91.75 फीसदी स्टूडेंट एंट्रेंस एग्जाम में सफल रहे। परिणाम
www.upsee.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
बीटेक कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गौतमबुद्धनगर के आदित्य सिंह ने टॉप किया है, जबकि मेरठ के दीपांकुर कंसल दूसरे स्थान पर रहे। बीफार्मा कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि मुज़फ्फरनगर के लुईस दूसरे स्थान पर रहे। बीआर्क कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह पहले नंबर पर रहे जबकि लखनऊ की ईशिका दूसरे नंबर पर रहीं। UPSEE 2018 की काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी। इसके अलावा 29 और 30 जुलाई को सरकारी संस्थानों की बची सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग होगी।