फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 783 रुपये दैनिक मानदेय की मांग को लेकर फैक्टरी के बाहर हंगामा

Wed, 04 Nov 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरनवखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित पाइप निर्माण करने वाली एक फैक्टरी के मजदूरों ने मंगलवार शाम को 783 रुपये दैनिक मानदेय दिए जाने की मांग कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारियों के समझाने पर ढाई घंटे बाद मजदूर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

फैक्टरी करीब एक साल से संचालित है। इसमें तीन शिफ्ट में करीब 300 मजदूर काम करते हैं। मंगलवार शाम को दूसरी शिफ्ट छूटने के बाद कई मजदूर फैक्टरी गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों ने बताया कि वह लोग ठेकेदार के अधीन होकर फैक्टरी में काम कर रहे हैं। उनका 475 रुपये दैनिक भत्ते से गुजारा नहीं चल रहा है। मौके पर पहुंचे गजनेर थाना पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर 783 रुपये दैनिक भुगतान व बोनस दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। जानकारी पर एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और नाराज मजदूरों को शासन की ओर तय की गईं दैनिक भत्ता की दरों को समझाकर शांत करवाया। शाम करीब साढ़े छह बजे नाराज मजदूर शांत होकर घर लौट गए।
..............
बयान....
फैक्टरी के मजदूरों में नोएडा में बराबर दैनिक भुगतान किए जाने को लेकर मजदूरों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि शासन की ओर से 17 अप्रैल 2026 को नोएडा, गाजियाबाद, नगर निगम वाले जिलों व अन्य जिलों को तीन श्रेणियों में रखकर दैनिक भत्ते की दर जारी की गई थीं। कानपुर देहात तीसरी श्रेणी में आता है। यहां की दर के हिसाब से फैक्टरी प्रबंधन की ओर से मजदूरों को 475 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जा रहा है। नाराज मजदूरों को शांत करवा दिया गया है। यदि मजदूरों की कोई और समस्या है तो वह अधिकारियों से संपर्क करें, निस्तारण करवाया जाएगा। - रामअशीष, सहायक श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें