फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में किशोरी का हंगामा: 15KM पैदल चलकर पहुंची प्रेमी के घर, शारीरिक शोषण का भी आरोप, जानें पूरा मामला

Thu, 27 Jul 2023 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Crime: पुलिस किशोर व उसके परिजनों के साथ किशोरी के कोतवाली ले गई। जहां किशोरी के परिजनों को बुलाया। कोतवाली पहुंचे किशोरी के भाई व मां ने मुकदमा न लिखाने व शादी कराने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में 15 किमी पैदल चल मुख्यालय के एक मोहल्ला पहुंची किशोरी ने एक किशोर के घर पहुंच दरवाजे में जमकर हंगामा काटा। उसने घर में रखने की मांग करते हुए किशोर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को परिजनों समेत कोतवाली ले गए।

विज्ञापन

यहां पूछताछ के लिए किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। जहां परिजन किशोरी की शादी की बात पर अड़ गए। पुलिस ने उम्र के बारे समझा किशोरी परिजनों को सौंप दी। बुधवार सुबह मुख्यालय के एक मोहल्ला निवासी किशोर के घर एक किशोरी ने पहुंच हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में मोहल्लेवासी एकत्र हो गए। किशोरी ने बताया कि किशोर उसके गांव में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता रहा। जिस दौरान उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। किशोरी ने किशोर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। बताया कि उसे उसके माता पिता ने घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र में शादी कराने से इन्कार
उसने उसे घर में रखने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर व उसके परिजनों के साथ किशोरी के कोतवाली ले गई। जहां किशोरी के परिजनों को बुलाया। कोतवाली पहुंचे किशोरी के भाई व मां ने मुकदमा न लिखाने व शादी कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें कम उम्र में शादी कराने से इन्कार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें