फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी सुन गिरे अब्दुल: मंत्री का PRO बोल रहा हूं..इनके पक्ष में रिपोर्ट लगा देना, नहीं तो नौकरी करना सिखा देंगे

Wed, 26 Jul 2023 08:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

जिला अस्पताल में भर्ती अब्दुल ने बताया कि मूल रूप से जनपद जालौन के निवासी है। उनका परिवार झांसी में रहता है।
विज्ञापन
अब्दुल अजीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं...मनरेगा लिपिक के आवास संबंधी रिपोर्ट ठीक से लगाना, नहीं तो नौकरी करना सिखा देंगे। यह बातें सुन स्थापना लिपिक अब्दुल अजीज (52) के सीने में तेजी से दर्द उठा और वह गश खाकर गिर गए। जिसे उनके साथी विकास व रामसजीवन ने उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती अब्दुल ने बताया कि मूल रूप से जनपद जालौन के निवासी है। उनका परिवार झांसी में रहता है। बताया कि विकास खंड कार्यालय सुमेरपुर में तैनात मनरेगा लिपिक अरुण कुशवाहा का आठ अगस्त 2022 को स्थानांतरण सरीला विकास खंड में हो गया था। लेकिन उन्होंने अपना आवास  खाली नहीं किया था।  

एक व्यक्ति द्वारा आवास खाली न करने की आईजीआरएस में शिकायत की थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें रिपोर्ट लगाकर भेजनी थी। अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाने के लिए पहले अरुण ने धमकाया और देख लेने की बात कही। इसके बाद किसी मंत्री पीआरओ से फोन करवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने रिपोर्ट अरूण के पक्ष में न लगाने पर नौकरी करना सिखा देने की बात कही। इसके बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और वह गिर पड़े। उनके साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, अरूण कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें