कानपुर में गुरुवार को नगर निगम सदन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सदन में मोहम्मद शमीम आदि पार्षदों ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद शमीम अख्तर को पास बुलवाकर माला पहनाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर अपमान किया।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद भाजपा और गैर भाजपाई पार्षद आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ता देख महापौर समेत अन्य अधिकारी सदन की बैठक छोड़कर चले गए। महापौर प्रमिला पांडेय ने आधे घंटे के लिए सदन स्थगित कर दिया। गैर भाजपाई पार्षद सदन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।