फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: हाथरस जिले में किशोरी की मौत को लेकर चित्रकूट में भी उबाल, 50 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 30 Sep 2020 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हाथरस की किशोरी के साथ दरिंदगी के बाद मौत होने से कांग्रेसियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडे के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी डीएम व एसपी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों से कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद लगभग 50 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार कर कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया है। इसके अलावा नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने भी हाथरस की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें