फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में बस स्टैंड पर बवाल: दो नामजद सहित कई अज्ञात पर रिपोर्ट, पांच हिरासत में…एएसपी बोले- सख्त कार्रवाई होगी

Sat, 30 Aug 2025 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कालपी बस स्टैंड पर विवाद के बाद उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर दो बाइकों में आग लगा दी और 80 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कालपी बस स्टैंड पर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने उपद्रव का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, दो बाइकों में आग लगा दी और कंप्यूटर सेंटर से 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन ने तहरीर में बताया कि बस कार्यालय के पास बैठे समय बजरिया निवासी शादाब खान और उसके भाई माजिद खान ने महिला सवारी से अश्लील हरकत की। रोकने पर उन्होंने अभिषेक निरंजन पर डंडे-सरिये से हमला किया और बस मालिक के बेटे अंशु को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि कुछ ही देर में 40-50 लड़कों को बुलाकर बाजार में तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में निकाला फ्लैग मार्च
धमकी दी गई कि हर पंद्रह दिन पर दुकानदारों से 50 हजार रुपये वसूले जाएंगे। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार सुबह पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें