कानपुर पहुंचे यूपीएमआरसी के एमडी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव शनिवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने मोतीझील और हैलट में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक परिसर स्थित मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया। यहां से सीएसए भी गए।