फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बिजली घर के स्टोर रूम में लगी आग, खराब पड़े 4000 से अधिक मीटर जले

Sat, 03 Apr 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बिजली घर के स्टोर रूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में शनिवार को बिजली घर के स्टोर रूम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से स्टोर में खराब पड़े 4000 से अधिक मीटर जल गए। भीषण आग से आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुबह सफाई कर्मचारी बिजली घर पहुंचा तो उसने स्टोर रूम के पास कूड़ा एकत्र करके आग लगा दी और वहां से चला गया। तभी आग स्टोर रूम तक पहुंच गई। जिससे मीटर जल कर राख हो गए। जेई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि लगभग 4 हजार खराब मीटर व अन्य सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें