उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) का परिणाम जारी हो गया है। सीएसए के कुलसचिव डॉक्टर एचपी सिंह ने बताया परीक्षार्थी यूपीकैटेट की वेबसाइट www.upcatet.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा को देने के बाद छात्रों को प्रदेश के कानपुर, अयोध्या, मेरठ और बांदा स्थित कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक को पीएचडी कक्षा में प्रवेश मिलता है। वर्ष 2020 में यूपी कैटेट का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था।