फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई उम्मीद: प्रेमी को लेकर शादी के लिए थाने पहुंची लड़की, पर एक कागज ने तोड़ दिए सपने, फूट कर रोई युवती

Tue, 16 Jun 2026 05:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

प्रेमी के साथ थाने पहुंची युवती शादी की जिद पर अड़ गई। पुलिस वाले भी उस वक्त हैरत में पड़ गए जब प्रेमी नाबालिग निकला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ थाने में रविवार की शाम चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 24 वर्षीय युवती व साढ़ निवासी उसके प्रेमी ने थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की जिद की। युवती बोली हम दोनों भागेंगे नहीं, वरना परिजन और आप लोग परेशान होंगे इसलिए हम दोनों की थाने के मंदिर में शादी करा दीजिए। तभी दोनों के परिजन पहुंच गए। प्रेमी नाबालिग निकला और काफी समझाने के बाद दोनों अपने परिजन संग घर चले गए।

विज्ञापन


नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका पुलिस कर्मियों से शादी कराने की जिद पर अड़ गए। किशोर के पिता भी पहुंचे और युवती को देखकर उसके घरवालों को सूचना दी। देर रात युवती की मां घरवालों के साथ थाने पहुंची। मां ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

युवती की जिद के कारण पुलिसकर्मी काफी देर तक असमंजस में पड़े रहे। दोनों एक ही बिरादरी और आपस में रिश्तेदार भी हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला लड़का नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग उम्र में शादी न होने के कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर युवती फूटकर रोने लगी। कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण राव ने बताया परिजन को बुलाकर दोनों पर नजर रखने और उन्हें अकेले न छोड़ने की सलाह दी गई है। दोनों को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें