इटावा के बसरेहर में एक 18 वर्षीय दलित युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने बताया वो शाम को घर जा रही थी। घर जाते समय गांव के एक युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया। युवती के चिल्लाने पर आरोपी युवक ने उसका मुंह दबा दिया और घसीटते हुए उसे एक सूने मकान में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पीटाई की। युवती किसी तरह आरोपी युवक के चंगुल से छुटकर रात तीन बजे घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। बसरेहर थाना पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म व एससी-एसटी में मुकदमा दर्जकर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।