फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में हुई दिल्लगी: पति को भूल ऑनलाइन गेम में महिला कर बैठी मोहब्बत, फिर 900KM दूर से आ धमका आशिक

Thu, 26 Jun 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: ऑनलाइन गेम के जरिए महिला की लुधियाना के युवक से दोस्ती हो गई। प्रेमी 893 किमी दूर से महिला से मिलने महोबा पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को वापस भेजा।
विज्ञापन
जानकारी देता पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी मनोरंजन के लिए खेला गया ऑनलाइन गेम कब प्यार की गहराइयों तक पहुंच गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। पंजाब के लुधियाना से करीब 893 किलोमीटर का सफर तय कर एक युवक अपनी ऑनलाइन प्रेमिका से मिलने महोबा पहुंच गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने लुधियाना से आए प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे वापस भेज दिया है।

विज्ञापन



दरअसल, शहर के एक मोहल्ले की महिला की दोस्ती एक साल पहले लुधियाना के युवक शिवम से एक ऑनलाइन गेम के जरिये हुई थी। गेमिंग चैट से शुरू हुई बातचीत कब दिल की बात बन गई, दोनों को भी नहीं पता चला। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और युवक सीधे महोबा पहुंच गया। लेकिन महिला शादीशुदा थी। हालांकि, शिवम का दावा है कि उसका पति उसे रोज मारता-पीटता है, खाना नहीं देता और ससुराल वाले भी चुप रहते हैं। उधर, महिला का कहना है अब इस रिश्ते में दम नहीं बचा। मैं तलाक चाहती हूं और शिवम के साथ जिंदगी बिताना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे ड्रम में भरने समेत अन्य घटनाओं की बात कहते हुए उसके भी 55 टुकड़े करने की धमकी दी थी। बात बढ़ी तो मोहल्ले में बवाल मच गया। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक को शांतिभंग की कार्रवाई के तहत समझाकर वापस लुधियाना भेज दिया गया है। महिला फिलहाल यहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें