फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कच्ची दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 19 Jul 2025 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजेती थानाक्षेत्र के लहुरी मऊ में लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर एक महिला घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन


लहुरीमऊ गांव में मनफूल निषाद परिवार के साथ रहते हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश होने के बाद सुबह के समय मनफूल के घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। घर में माैजूद पत्नी सीमा (35) इसकी चपेट में आकर दब गईं। मनफूल ने आसपास के लोगों की मदद से मिट्टी हटाकर सीमा को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही सीमा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार अंकिता पाठक ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर राजस्व लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। वहीं पतारा क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हरिश्चन्द्र सिंह नायक का कच्चा घर भरभराकर गिर गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें