उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट और जेई पर बदनियती से हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को अदालत की शरण लेकर अर्जी दायर की है। इसमें 11 जुलाई तक फतेहगढ़ कोतवाली से रिपोर्ट मांगी गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य व विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता विपिन वर्मा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि उसका एक मामला नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रहा है।