फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के विवाद में टूटी शादी: लेग पीस को लेकर भिड़े बराती-घराती; खुले मंच से दूल्हे ने दिया तीन तलाक

Sat, 11 Apr 2026 09:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: निकाह में गोश्त को लेकर बराती-जनाती में विवाद हो गया। दुल्हन के चाचा व चचेरे भाई पर गोश्त बनाने वाले बर्तनों से हमला कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक दिया।
विज्ञापन
मां संग मौलवी से मिलने जाता दूल्हा फजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को निकाह के बाद दावत में लेग पीस को लेकर बरातियों व जनातियों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाईं। जनातियों के भारी पड़ने पर दूल्हे ने निकाह के मंच से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। देर रात तक गेस्ट हाउस में वर-वधू पक्ष में कहासुनी का दौर जारी रहा। बाद में वधू पक्ष ने दूल्हे पर आरोप लगाते हुए दुल्हन की विदाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



बारामऊ गांव निवासी बुजुर्ग ने अपनी बेटी का निकाह बिल्हौर निवासी युवक से तय किया था। शनिवार को ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात पहुंची। निकाह की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाल के लिए मंच पर पहुंचे, तो कई बराती-जनाती खाना खाने लगे। इस बीच जनाती पक्ष का बराती पक्ष से लेग पीस व गोश्त डिब्बे में ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

निकाम में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
जयमाल मंच से ही दुल्हन को तीन तलाक दिया
इस बीच बराती पक्ष से कुछ युवकों ने कुर्सियों व बर्तन से हमला कर दिया। इससे पिता-पुत्र लहूलुहान हो गए। उधर, बरातियों के मारपीट की सूचना जब दूल्हे को मिली, तो वह आग बबूला हो उठा। जयमाल मंच से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद निकाह में आए लोग दो पक्षों में बट गए और झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

दुल्हन की मां बोली- पुत्री को विदा नहीं करेंगे 
झगड़े में तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। बाद में दूल्हा नर्म हुआ तो ससुर सहित अन्य लोगों के पैर छूकर मिन्नतें करने लगा। वहीं, दुल्हन की मां ने बताया कि दूल्हे ने शरीयत के विरुद्ध काम किया है। अब वह अपनी पुत्री को विदा नहीं करेंगे और पुलिस कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कई नशेबाजों को गेस्ट हाउस से हटाया गया है। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें