फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में आज शाम से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

Wed, 29 Apr 2026 04:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

UP Weather Update: तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंचने के बाद गर्मी जस की तस रही। नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को पारा 40.2 डिग्री तक नीचे उतरा लेकिन लू के थपेड़े उसी तरह तेज रहे। नमी बढ़ने से तपिश और तकलीफदेह हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है। कई नई मौसम प्रणालियां बन गई हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है। इससे नमी बढ़ने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री तक नीचे आ सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 48 घंटे में 3.9 डिग्री नीचे नीचे आया है। साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव है। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह की नमी 67 प्रतिशत और दोपहर की नमी 28 प्रतिशत रही। 48 घंटों में सुबह की नमी 25 फीसदी और दोपहर की नमी नौ प्रतिशत बढ़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय में एक बादलों की शृंखला, चार चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हैं। पहले जो एंटी साइक्लोन बना था, वह आगे बढ़ रहा है। बुधवार शाम से मौसम में बदलाव आ सकता है। धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। नया सिस्टम आने पर अरब सागर, भू मध्य सागर, कैस्पियन सागर से नमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें