मौसमी गतिविधियां बदल गई हैं। इससे शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और तापमान गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री पर आ जाएगा। अभी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में जिससे बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ रहा है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ अभी रास्ते में हैं। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय देश में सात चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। इसके अलावा बादलों की तीन ट्रफ लाइन बनी हैं।