फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: अगले तीन दिन तक होगी झमाझम बरसात, गंगा के मैदानी इलाकों में पहुंचे बादल, पढ़े मौसम का अपडेट

Thu, 28 Jul 2022 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने को तैयार है। यूपी के कई हिस्सों में आगामी तीन दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय की तलहटी में मानसूनी अक्षीय रेखा पहुंची है। इससे बारिश का मौसम बना रहेगा।
 
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय की तलहटी में मानसूनी अक्षीय रेखा पहुंच गई है। इससे गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश लगातार जारी है। इसके साथ ही कानपुर परिक्षेत्र के ऊपर बादलों की रेखा भी आ गई है। इससे बारिश का मौसम बना रहेगा। 

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन बारिश के आसार हैं। मध्यम श्रेणी के बादल छाए हुए हैं। इससे गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उन्होंने बताया कि बारिश के तरीके में थोड़ा फर्क है। 
एक जैसी बारिश नहीं हो रही है। कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। दोपहर तक शहर में 24.6 मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य औसत से नीचे आ गया है। गुरुवार को अधिकतम पारा सामान्य औसत से 4.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

विज्ञापन

माहौल में नमी का प्रतिशत 92 हो गया है। डॉ. पांडेय ने बताया कि हिमालय की तलहटी से मानसूनी अक्षीय रेखा बुंदेलखंड की तरफ खिसकेगी। इससे बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके अलावा बादलों की रेखा भी कानपुर परिक्षेत्र पर है। उन्होंने बताया कि अभी सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रेखा ने एक बार फिर उत्तर भारत की ओर रुख किया है। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। बारिश और तेज हो सकती है।
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम-27.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-24.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें