लगातार पारा बढ़ने का क्रम दो दिन और जारी रहेगा। अब लू भी तेज चलेगी। 28 और 29 अप्रैल को बादल आने के आने के आसार हैं। उससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। सीएसए की मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवाएं चलने से पूरे दिन आसमान साफ रहा।
तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। एयरफोर्स स्टेशन की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सीएसए मौसम वेधशाला के अनुसार इससे पहले 2008 में 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को तेज धूप के साथ तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी दो दिन और तापमान बढ़ेगा। 28 और 29 अप्रैल को बादलों के आने से राहत मिलेगी।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पीएं
- बिना पानी पीए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान
- लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें
- दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें
- काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर
- सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें।