हवा की रफ्तार में उड़ गया प्रदूषण
हवाओं की रफ्तार और खुले मौसम की वजह से बुधवार को प्रदूषण की मात्रा घटकर 100 एक्यूआई से भी नीचे आ गई। हवा की वजह से प्रदूषित कण आपस में चिपकने और एक जगह पर इकट्टा होने के बजाए बिखर गए। मौसम बेहतर रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए मापक यंत्र में किदवई नगर में शाम चार बजे एक्यूआई 69 और रात को 8 बजे 79 एक्युआई दर्ज किया गया। इसी तरह कल्याणपुर क्षेत्र में यह मात्रा शाम को 75 और रात में 79 रही। जबकि नेहरू नगर में यह मात्रा 95 एक्यूआई रही।