बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं ने पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय कर दिया जिससे पूरे दिन बारिश रही। जिले में कई क्षेत्रों में गरज के ओले भी पड़े। हवा की रफ्तार 3.8 किमी प्रति घंटे रही। जिससे पूरे दिन ठंडक बनी रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक कभी बारिश कभी धूप निकलेगी।
बारिश से कई फसलों का नुकसान
उड़द, मूंग, तिल, सांवा, कोदो के अलावा सब्जियों में अगेती आलू, मटर, टमाटर, तोरी, लौकी, कद्दू, पालक, सोया, मेथी, गाजर, मूली, शलजम, गोभी, धनिया, करेला और बैगन शामिल है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन पांडेय के अनुसार आलू और अरहर की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
बारिश की वजह से कई मोहल्लों की बिजली गुल
बुधवार को हुई बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। फॉल्टों की झड़ी लगने से कई सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। नवाबगंज खंड से जुड़े केवी आरपीएच न्यू उपकेंद्र, यूपी स्टॉक एक्सचेंज फीडर की आपूर्ति दोपहर 2:45 बजे चली गई। यहां पर सुधार का काम देर रात तक चलता रहा।
इसके अलावा चिड़ियाघर सबस्टेशन से दोपहर दो बजे बिजली चली गई। दादानगर सबस्टेशन के इस्पातनगर फीडर की आपूर्ति ट्राली में धुआं आने के कारण बिजली एक घंटे बंद रही। विकासनगर सबस्टेशन में फॉल्ट से क्षेत्र की बिजली सुबह 5:20 चले गई और नौ बजे आई।