फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: कानपुर में आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर भी संकट

Wed, 14 Sep 2022 03:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक कहीं पर तेज तो कहीं पर कम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक 34.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह से अगले पांच दिनों तक कहीं पर तेज तो कहीं पर कम बारिश की संभावना है। लगातार बारिश होने की वजह से कानपुर के ग्रीन पार्क में होने वाले रोड सेफ्टी सीरीज टी20 के भारत-वेस्टइंडीज मैच पर भी संशय है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्रीन पार्क में आज होने वाले रोड सेफ्टी सीरीज टी20 का मैच होगा या नहीं इसे लेकर 4:30 बजे फैसला लिया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार शाम तक बारिश और तेज हो सकती है।

बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जाम भी लगा हुआ है। विभाग की मानें तो कानपुर मण्डल सहित पूरे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में मानसून की गतिविधि तीव्र होंगी। इस अवधि के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में सक्रिय मानसून की स्थिति होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें